Sunday, September 13, 2026

बर्बाद होते भविष्य को बचाने अनिश्चितकालीन संघर्ष का संकल्प, TET मुक्ति, वरिष्ठता एवं OPS बहाली को लेकर भारत भार्गव का आंदोलन का शंखनाद

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। सरकारी शिक्षा, सरकारी स्कूलों और शिक्षकों के भविष्य को बचाने की मांग को लेकर अध्यापक अधिकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष भारत भार्गव ने अनिश्चितकालीन संघर्ष का संकल्प लिया है।


भारत भार्गव ने बताया कि पुलिस प्रशासन की अनुमति सहित अनेक बाधाओं से गुजरते हुए माँ अहिल्या देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दंडवत प्रणाम कर संघर्ष की शुरुआत की जाएगी।


 इसके बाद TET मुक्ति, वरिष्ठता बहाली एवं OPS की पुनर्बहाली सहित शिक्षक हितों से जुड़ी न्यायोचित मांगों को लेकर सतत संघर्ष किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि आज सरकारी शिक्षा व्यवस्था और सरकारी स्कूलों का भविष्य चुनौतीपूर्ण स्थिति में है। ऐसे समय में शिक्षकों को TET के शोषणकारी जाल से सुरक्षा दिलाने तथा माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेशों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए सरकार तक अपनी बात मजबूती से पहुंचाना आवश्यक है।

भारत भार्गव ने कहा, “अब यह आंदोलन किसी भी स्थिति में मांगें पूरी होने तक रुकेगा नहीं। चाहे कुछ भी करना पड़े, संविधान सम्मत दायरे में रहकर हम अपनी न्यायोचित मांगों के लिए संघर्ष करेंगे।”


उन्होंने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में माननीय विधायकों, सांसदों तथा विपक्ष के नेताओं तक अपनी मांगों को लेकर गुहार लगाई जाएगी। यदि इसके बावजूद शासन स्तर पर समाधान नहीं हुआ तो शिक्षक हित में जमीनी आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


भारत भार्गव ने सभी शिक्षकों एवं शिक्षक हितैषियों से अपील करते हुए कहा कि उजड़ती सरकारी शिक्षा, सरकारी स्कूलों और शिक्षकों के सम्पूर्ण भविष्य को बचाने के इस संघर्ष में सभी साथी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से सहभागी बनें।


“मांगें न्यायोचित हैं, संघर्ष संविधान सम्मत होगा और लक्ष्य—TET मुक्ति, वरिष्ठता एवं OPS की बहाली।”


इस संघर्ष में आज विशेष रूप से श्री राजेश शिंदे नरोत्तम सॉन्ग राजेश चौहान राकेश गहलोत अंजुला पटेल सीमा अलावा पवन पटेल सहित अनेक साथी शामिल थे।

No comments:

Post a Comment