Thursday, September 10, 2026

बाइक चोरी के मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई


गुलाम नबी 
नित्य संदेश, किठौर। मिली जानकारी में कस्बा किठौर निवासी कलवा पुत्र शब्बीर ने 3 मार्च 2025 को बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए कुलदीप पुत्र सुनील कुमार निवासी बीबी नगर हाल पता जयभीम नगर भावनपुर मेरठ कोई गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी हुई बाइक बरामद की थी। जिसके आधार पर आरोपी को जेल भेजा था। मुकदमे में अभियोजन पक्ष के साथ समन्वय स्थापित करते हुए साक्ष्य प्रस्तुत कर पैरवी की गई। परिणाम स्वरूप कोर्ट द्वारा अभियुक्त कुलदीप को दोषी सिद्ध किया गया। 

न्यायालय ने अभियुक्त कुलदीप को जेल में बिताया 18 माह का कारावास और 500 रुपया जुर्माना किया। जुर्माना ना देने पर दस दिन अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है। पैरवी करने वाले कास्टेबल कुलदीप कुमार, लोकेश कुमार थाना किठौर एवं कोर्ट मुहर्रिर शीतल कुमार रहे।

No comments:

Post a Comment