नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में अक्तूबर के पहले सप्ताह से शुरू होने जा रहे प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर रविवार को तीन वार्मअप मैच खेले गए। इसमें ऋषभ पब्लिक स्कूल और गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीम ने मैच जीते।
पहले मैच में ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। इसमें रहमान ने 37, रेयांश ने 35, अनस ने 32 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हमैन ने तीन, वंश ने दो, याहया ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की टीम 18 ओवर में 137 रन ही बना सकी और 4 रन से हार गई। टीम की ओर से मीत ने 33, अजान ने 32 , विराट ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में रियांश ने तीन, प्रिंस ने तीन विकेट लिए।
दूसरे मैच में गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 178 रन बनाए। इसमें मन्नू ने 47, चिराग ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में असकान ने 4, अनिक ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मसूरी पब्लिक स्कूल की टीम 170 रन ही बना सकी और 8 रन से हार गई। टीम की ओर से आदित्य ने 47, तोहदूर ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में सुभान ने तीन, मन्नू ने दो, अभय ने दो विकेट लिए।
तीसरे मैच में जूनियर वर्ग में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 161 रन बनाए। इसमें देव शर्मा ने 40, कबीर ने 36, राघव ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में लक्ष्य ने 4, युग ने 3, परमजोत ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऋषभ की टीम ने 18.1 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर दो विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से आरिश ने 42, भविक ने 40, कबीर ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में सार्थक ने दो, कार्तिक ने दो, नकुल ने दो विकेट लिए।
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को सीनियर वर्ग में अंतिम लीग मैच खेला जाएगा।
No comments:
Post a Comment