सलीम सिद्दीकी
नित्य संदेश, मेरठ। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर 8 सितंबर 2026 को सुपरटेक पब्लिक स्कूल, इंचौली, मवाना रोड, मेरठ में जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण, मेरठ के तत्वावधान में जन-जागरूकता, निबंध लेखन एवं नव-साक्षर प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम निदेशक साक्षरता, उ.प्र., लखनऊ एवं सचिव, साक्षरता प्राधिकरण, मेरठ के निर्देशन में तथा लक्ष्मण सिंह, जिला समन्वयक के मार्गदर्शन में, प्रधानाचार्य नीरज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक शाहजाद सिराज की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पदक से अलंकृत प्रबुद्ध समाजसेवी सरबजीत सिंह कपूर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत साक्षर हुए मायावती, कौशल देवी, पायल, कविता, जॉनी, कीर्ति एवं प्रवेश सहित अन्य नव-साक्षरों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों का आह्वान करते हुए प्रत्येक व्यक्ति से पाँच-पाँच घरों का चयन कर वहाँ के असाक्षरों को साक्षर बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि प्रत्येक व्यक्ति को समाज से निरक्षरता को दूर करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यापक राहुल कुमार, नितिन कुमार, रवि कुमार, आमिर खान, सुमित उपाध्याय, स्वाति एवं मुस्कान सहित समाजसेवी एवं साक्षरता मास्टर ट्रेनर श्री राजू प्रजापति का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

No comments:
Post a Comment