Friday, September 25, 2026

प्रशासनिक न्यायमूर्ति के समक्ष कचहरी परिसर में अतिक्रमण का मुद्दा उठा

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ: इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति मेरठ सत्र खंड, अजित कुमार के समक्ष आज कचहरी परिसर में व्याप्त अतिक्रमण की गंभीर समस्या को उठाया गया।


मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री एडवोकेट सुधीर पंवार द्वारा इस संबंध में एक मांग-पत्र सौंपा गया। पत्र में कचहरी परिसर के अंदर और आसपास हो रहे अवैध अतिक्रमण की ओर न्यायमूर्ति का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अतिक्रमण हटाने और अधिवक्ताओं व वादकारियों को हो रही असुविधा को दूर करने की मांग की गई। पत्र पर संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment