Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 23, 2026

मेडिकल कॉलेज में एक साथ तीन शिशुओं की सफल सामान्य डिलीवरी



नित्य संदेश ब्यूरो

ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (एएसएमसी) ललितपुर में बुधवार को एक महिला का सफल सामान्य प्रसव कराया गया, जिसमें एक साथ तीन शिशुओं ने जन्म लिया। प्रसव के दौरान दोपहर 1:50 बजे कन्या ने जन्म लिया, जिसका वजन 1.910 किलोग्राम रहा। इसके बाद 1:55 बजे प्रथम पुत्र का जन्म हुआ, जिसका वजन 1.150 किलोग्राम तथा 2:00 बजे द्वितीय पुत्र का जन्म हुआ, जिसका वजन 1.720 किलोग्राम रहा।


प्रसव सर्जन डॉ. शिवानी, चिकित्सक डॉ. संध्या, सिस्टर इंचार्ज संगीता सिंह तथा नर्सिंग स्टाफ पूजा मिश्रा, प्रियंका, हेमलता एवं टेरेसा की टीम द्वारा कराया गया। प्रथम एवं द्वितीय शिशु का प्रसव सिस्टर टेरेसा द्वारा तथा तृतीय शिशु का प्रसव सर्जन डॉ. शिवानी द्वारा कराया गया। प्रसव के बाद मां एवं तीनों नवजातों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है, सभी की स्थिति सामान्य बताई गई है। सफल प्रसव पर प्राचार्य डॉ. मयंक शुक्ला एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गजेंद्र सिंह ने चिकित्सकीय एवं नर्सिंग टीम को बधाई देते हुए प्रयासों की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here