Friday, September 25, 2026

वी ने फ्री इंटरनेशनल रोमिंग के साथ यात्रा का अनुभव बदला


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। अपने ब्राण्ड के नए वादे वी पे सब हैं वीआईपी को ग्राहकों के लिए वास्तविकता बनाते हुए वी ने आज एक शानदार ऑफ़र की घोषणा की है। इसके तहत मुख्य पोस्टपेड, प्रीपेड और एंटरप्राइज़ प्लान्स के साथ फ्रइंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा मिलेगी। इस बेहतरीन ऑफ़र के साथ अब ग्राहक और उनके परिवारजन दुनिया भर के 170 से ज़्यादा देशों में यात्रा के दौरान मुफ़्त में कनेक्टेड रह सकेंगे।

इस नई पेशकश का लॉन्च करते हुए वी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अवनीश खोसला ने कहा, वी के लिए वी पे सब हैं वीआईपी सिर्फ़ एक कैंपेन नहीं है। यह एक वादा है जिसके ज़रिए हम सबको एक साथ लेकर चलने का प्रयास कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय यात्रा को आसान बनाना इस दिशा में पहला कदम है। आम तौर पर, इंटरनेशनल रोमिंग के लिए यात्रियों को कोई पैक खरीदना पड़ता हैया नया लोकल सिम या ट्रैवल ई-सिम इस्तेमाल करना पड़ता है। ये सुविधाएं बहुत महंगी पड़ती हैं। लेकिन अब हम अपने खास वी प्लान्स में इंटरनेशनल रोमिंग को एक इन-बिल्ट फ़ायदे के रूप में शामिल करके एक नया और अलग तरीका अपना रहे हैं। यह सरल और महत्वपूर्ण बदलाव है जिसके द्वारा आपको यात्रा के दौरान रोमिंग खरीदने की ज़रूरत नहीं होगी इसके बजाए आपका ‘वी नंबर आपके साथ मुफ़्त में यात्रा करेगा। और वी पे सब हैं वीआईपी के यही मायने हैं। ग्राहक की एक असली समस्या को पहचानना और वी के उपभोक्ता को बेहतर फायदे देकर उन्हें खास अनुभव कराना।

कई दशकों से, विदेश यात्रा के दौरान कनेक्टेड बने रहने के लिए यात्रियों को कई सिम कार्ड इस्तेमाल करने पड़ते थे, यात्रा से पहले लोकल या ट्रैवल सिम खरीदने पड़ते थे, अक्सर वे अपने भारतीय मोबाइल नंबर का इस्तेमाल न कर पाते थे, यात्रा के दौरान उन्हें ज़रूरी ओटीपी नहीं मिल पाते थे, साथ ही असुरक्षित पब्लिक/ फ्री वाई-फ़ाई पर निर्भर रहना पड़ता था। इसके अलावा मुश्किल कागज़ी कार्रवाई और रोमिंग के लम्बे चौड़े बिल की चिंता भी रहती थी। वी ने अब इस अनुभव को पूरी तरह बदल डाला है और ग्राहकों के लिए इंटरनेशनल रोमिंग को बेहद आसान बना दिया है। 

वी ने अब अपने प्लान्स में फ्री इंटरनेशनल रोमिंग को शामिल किया है, जिससे सभी उपभोक्ता बिना कसिी रूकावट के चिंता मुक्त इंटरनेशनल कनेक्टिविटी का लाभ उठा सकते हैं। इसके पोस्टपेड, प्रीपेड और एंटरप्राइज़ ग्राहकों को तहत प्लान के आधार पर साल में 3 बार तक फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फ़ायदा मिलेगा। इन प्लान्स में अलग-अलग इंटरनेशनल डेटा कोटा और आउटगोइंग मिनट मिलते हैं, जिससे सालाना रु9000 तक की बचत हो सकती है। 

अपने ब्रांड के नए कैंपेन वी पे सब हैं वीआईपी के तहत, वी ने विदेश यात्रा करने वाले उपभोक्ताओं के लिए के लिए इंटरनेशनल रोमिंग को आसान बना दिया है। अकेले, परिवार के साथ या काम के सिलसिले में यात्रा करने वालों के लिए डिज़ाइन किया गया यह ऑफ़र, वी ऐप के ज़रिए आसानी से एक्टिवेट हो जाता है। इस तरह पोस्टपेड, प्रीपेड और कॉर्पोरेट प्लान्स के यूज़र विदेश में भी आसानी से कनेक्टेड बने रह सकते हैं।

इस नई पेशकश को नए कमर्शियल के ज़रिए दर्शकों तक पहुंचाया जा रहा है, जिसमें शाहरूख खान नज़र आते हैं। यह वीडियो कैंपेन में शाहरूख एक गलतफ़हमी में रहते हैं कि वी ने इंटरनेशनल रोमिंग सिर्फ़ उनके लिए मुफ़्त की है, लेकिन जैसे-जैसे फ़िल्म आगे बढ़ती है, उपभोक्ताओं को पता चलता है कि इंटरनेशनल रोमिंग सभी के लिए मुफ़्त है। इस नई पेशकश के तहत, उचित प्लान वाले उपभोक्ता मुफ़्त इंटरनेशनल रोमिंग और कई अन्य फ़ायदों का आनंद ले सकते हैं। इसमें रु501 से शुरू होने वाले पोस्टपेड प्लान, सालाना प्रीपेड अनलिमिटेड डेटा प्लान और रु451 से शुरू होने वाले कॉर्पोरेट प्लान (बिज़नेस ग्राहकों के लिए) शामिल हैं। 

ग्राहक वी ऐप खोल कर इंटरनेशनल रोम-फ्री प्लान चुन सकते हैं, अपनी यात्रा के दौरान मुफ़्त इंटरनेशनल कनेक्टिविटी का आनंद उठा सकते हैं और इस भरोसे के साथ यात्रा कर सकते हैं कि वी उन्हें प्लान के अनुसार कनेक्टेड रखेगा। इस नई पहल के साथ, वी एक बार फिर इंडस्ट्री के पुराने नियमों को चुनौती दे रहा है और अपने इस वादे को पूरा कर रहा है कि प्रीमियम और चिंता-मुक्त अनुभव सभी को मिलने चाहिए।

No comments:

Post a Comment