Thursday, September 17, 2026

भावनपुर में गौकशी का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, दो गिरफ्तार


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। थाना भावनपुर और स्वाट टीम देहात की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने गौकशी की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से गौकशी के उपकरण, एक अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 08/09.09.2026 की रात थाना भावनपुर क्षेत्र के ग्राम किनानगर के जंगल में सुशील तोमर के खेत में अज्ञात लोगों ने गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। मौके से गोवंश के अवशेष मिले थे। इस मामले में ग्राम प्रधान नीरज कश्यप की तहरीर पर थाना भावनपुर में मु0अ0सं0 310/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और सीओ सदर देहात के पर्यवेक्षण में थाना पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

इसी क्रम में 17/18.09.2026 की रात संयुक्त टीम ग्राम किनानगर के जंगल के पास हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर दो संदिग्ध और उनके पीछे एक काले रंग की कार आती दिखी। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो कार चालक गाड़ी मोड़कर फरार हो गया, जबकि बाइक सवारों ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त शौकीन के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। दूसरे अभियुक्त आबिद को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में दोनों ने 08/09 सितंबर की रात हुई गौकशी की घटना को स्वीकार किया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
1. शौकीन पुत्र मोमीन, निवासी ग्राम कायस्थ बड्ढा, थाना किठौर, जनपद मेरठ (घायल) 2. आबिद पुत्र जमील, निवासी मोती कॉलोनी, थाना हापुड़ नगर, जनपद हापुड़ 
बरामदगी:
• गौकशी के उपकरण - दो छुरी, एक दाब, एक रस्सी, लकड़ी का टुकड़ा • एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा व दो जिंदा कारतूस • एक सफेद अपाचे बाइक बिना नंबर प्लेट (इंजन व चेसिस नंबर घिसा हुआ) 
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त शौकीन पर गौकशी, चोरी, लूट और गैंगस्टर सहित 16 मुकदमे, जबकि आबिद पर 13 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में थाना भावनपुर पर मु0अ0सं0 327/26 धारा 109(1)/3(4) BNS व 3/5/27(1) आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह, स्वाट टीम प्रभारी शैलेश तोमर, व0उ0नि0 मौ0 उवैश, उ0नि0 संदीप सिंह, उ0नि0 अभिषेक प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment