Wednesday, September 23, 2026

सत्यवीर त्यागी ने जनसेवा और क्षेत्र से जुड़ाव को बताया प्राथमिकता


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। किठौर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने क्षेत्र के लोगों से अपने लंबे जुड़ाव और जनसेवा को लेकर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि किठौर से उनका संबंध केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्रवासियों के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव और विश्वास का भी है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आवश्यकता के समय लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहना और उनकी समस्याओं को समझना उनकी प्राथमिकता रही है। गांवों और कस्बों में लोगों से संपर्क के माध्यम से उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने की बात कही। पूर्व विधायक ने कहा कि जनसेवा को वे अपना संकल्प मानते हैं और आगे भी क्षेत्र के लोगों के साथ जुड़े रहकर जनकल्याण से जुड़े कार्यों में योगदान देने का प्रयास करेंगे।

No comments:

Post a Comment