Friday, September 18, 2026

यूपीआई मर्चेंट पेमेंट पर एमडीआर लगाने का किया विरोध

 

-प्रदर्शन करते हुए कैंट विधायक के आवास पर पहुंचें कांग्रेसी


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उप्र कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को UPI मर्चेंट पेमेंट पर MDR लगाए जाने की चर्चा के विरोध में कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया।


जिलाध्यक्ष गौरव भाटी और महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहले बाजार से UPI के जरिए पूजा सामग्री खरीदी, फिर कैंट विधायक अमित अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं ने यह सामग्री गिफ्ट के तौर पर भेंट करनी चाही। विधायक के आवास पर मौजूद न होने पर उनका उपहार उनके प्रतिनिधि को सौंपा गया और फोन पर बात कर विरोध दर्ज कराया गया। जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा, UPI आज देश के करोड़ों लोगों और छोटे-बड़े व्यापारियों की रोजमर्रा की जरूरत बन गया है। 2000 रुपये से अधिक के लेन-देन पर MDR लगने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। सरकार को डिजिटल भुगतान को महंगा करने के बजाय सरल और सस्ता बनाए रखना चाहिए।


प्रदर्शन में ये कांग्रेसी रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान सैय्यद आमिर रजा, राजू यादव, अरुण कौशिक, महेंद्र गुर्जर, सैय्यद रेहानुद्दीन, सलीम खान, डॉ. प्रभात गौतम, योगी जाटव, अनिल अरोड़ा, राकेश कुशवाहा, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, के.डी. शर्मा, मासूम असगर, रोबिन नाथ गोलू, पीतांबर सिंह प्रजापति, सुनीता मंडल, रीना शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment