नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था से संबंधित समस्याओं को लेकर नगर निगम कमिश्नर का ध्यान आकर्षित करने के लिए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय एवं आसपास के महाविद्यालयों में अध्ययनरत हजारों विद्यार्थी प्रतिदिन इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं। मांगों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए नही ते अभविप छात्र छात्राओं के साथ जनआन्दोलन करेगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में तहसील परिषद के में गेट पर सड़क पर बैठकर चक्का जाम किया और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। अभविप के के सदस्य का कहना था कि विद्यार्थी क्योंकि समस्या को तुरंत हल किया जाए और कमिश्नर हमारी बात सुनने में आए नहीं तो हम यहीं पर टेंट लगाकर सड़क पर बैठे रहेंगे भवर कुआं से लेकर आईटी पार्क तक एक तरफ का रोड पूरा बंद कर दिया गया जिससे जाता है अधिक प्रभावित हुआ और लोग परेशान होते नजर आये।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रमुख मांगे हैं
स्कूल ऑफ फार्मेसी के सामने सिटी बस स्टॉप बनाया जाए, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मेसी परिसर का मुख्य मार्ग तीन इमली चौराहे एवं आईटी पार्क चौराहे के बीच स्थित है। वर्तमान में सिटी बसें केवल तीन इमली अथवा आईटी पार्क पर रुकती हैं, जबकि दोनों स्थान स्कूल ऑफ फार्मेसी के मुख्य द्वार से
लगभग एक-एक किलोमीटर की दूरी पर हैं। इससे विद्यार्थियों को अनावश्यक पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। अतः स्कूल ऑफ फार्मेसी के मुख्य द्वार के समीप सिटी बस एवं आई-बस के लिए स्थायी बस स्टॉप बनाया जाए।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय गेट के सामने स्पीड ब्रेकर पुनः लगाए जाएं
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने लगभग दो वर्ष पूर्व विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से स्पीड ब्रेकर लगाए गए थे, लेकिन वर्तमान में वे टूट चुके हैं। इस कारण वहां तेज गति से वाहन निकलते हैं तथा बार-बार दुर्घटनाओं की स्थिति उत्पन्न होती है।
अतः विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने स्पीड ब्रेकर का पुनः निर्माण तत्काल कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
नवलखा-भंवरकुआँ सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइट एवं सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं
नवलखा से भंवरकुआँ जाने वाले सर्विस रोड, जहाँ देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का गर्ल्स हॉस्टल स्थित है, वहाँ पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है। पूर्व में भी इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट एवं सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। रात के समय अंधेरा होने के कारण छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी रहती है तथा पूर्व में छेड़छाड़ जैसी घटनाएँ भी सामने आ चुकी हैं।
अतः इस पूरे मार्ग पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट एवं सीसीटीवी कैमरे तत्काल लगाए जाएं तथा छात्राओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रकाश एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विद्यार्थियों के सिटी बस पास के शुल्क को कम किया जाए
विद्यार्थियों के लिए सिटी बस का मासिक स्टूडेंट बस पास पूर्व में 200 रु. तक दिया गया है। विद्यार्थियों के लिए एक साथ तीन गुना शुल्क वृद्धि अत्यधिक एवं दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा अतः विद्यार्थी सिटी बस पास के शुल्क को कम किया जाए, ताकि विद्यार्थिय उपलब्ध हो सके।
विश्वविद्यालय के RNT छात्रावास तक जाने वाले मार्ग की मरम्मत की जाये
विश्वविद्यालय के RNT छात्रावास तक जाने वाला मार्ग अत्यंत जर्जर स्थिति एवं दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में विश्वविद्यालय द्वारा इसे विश्वविद्यालय का कार्य बताकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा जा रहा है।
अतः हमारी मांग है कि राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर इस मार्ग के स्वामित्वा विभाग संयुक्त निरीक्षण कर मार्ग की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करें।
अतः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, इंदौर महानगर आपसे आग्रह करता तत्काल निराकरण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे शहर परिवहन सुविधा प्राप्त हो सके। प्रशासन से अनुरोध है कि इन समस्याओं का विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।




No comments:
Post a Comment