Friday, September 18, 2026

उत्तम आर्जव धर्म पर हुआ भव्य अभिषेक और शांतिधारा

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। श्री दिगंबर जैन मंदिर आनंदपुरी में दस लक्षण महापर्व के अंतर्गत उत्तम आर्जव धर्म के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


पर्व के अवसर पर श्रीजी को पांडुक शिला पर विराजमान कर विधिवत अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। शांतिधारा करने का सौभाग्य जैन नगर निवासी अरुण जैन एवं अंशुल जैन, दशमेश नगर निवासी प्रभात जैन, चैतन्य जैन एवं ईशान जैन, आनंदपुरी निवासी धनेंद्र जैन एवं अवि जैन तथा निशांत जैन को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम विधानाचार्य पंडित नंदन शास्त्री, टीकमगढ़ के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान दस लक्षण पर्व पूजा, सोलहकारण पूजा, पंचमेरु पूजा, श्री महावीर भगवान एवं देव-शास्त्र-गुरु की पूजन तथा तत्त्वार्थ सूत्र विधान के 39 महाअर्घ्य अर्पित किए गए।


सायंकाल श्रीजी की आरती के पश्चात शास्त्र सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद सुश्री निधि जैन एवं सुश्री प्रिया जैन द्वारा धार्मिक तंबोला एवं बच्चों के लिए विशेष प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुनील जैन प्रवक्ता, प्रमोद जैन भट्टेवाले, तरसचंद जैन, अरुण जैन, शैलेंद्र जैन सूतवाले, प्रदीप जैन, अनुराग जैन, सतेंद्र जैन, संजीव जैन एवं रचित जैन का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment