Thursday, September 3, 2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, AS/BDDS टीमों ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत मेरठ पुलिस ने जनपद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ के आदेश पर आज दिनांक 03.09.2026 को जनपद की विभिन्न AS/BDDS टीमों द्वारा थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान की गई कार्रवाई -
1. जनपदीय AS चेक टीम द्वारा: थाना जानी एवं रोहटा क्षेत्र में स्थित मार्श रिसोर्ट, गॉडविन होटल, चौधरी होटल निकट ग्राम अरनावली एवं होटल हवेली की चेकिंग की गई।

2. 6वीं वाहिनी पीएसी की BDDS टीम द्वारा: थाना कोतवाली एवं देहली गेट क्षेत्र में बुढ़ाना गेट हनुमान मंदिर, एनवाई सिनेमा सहित अन्य महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों की बारीकी से चेकिंग की गई।

3. रेंज AS चेक टीम द्वारा: थाना रेलवे रोड एवं मेडिकल क्षेत्र में द एलोरा होटल, होटल रेजिडेंसी सहित मॉल, मंदिर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले बाजारों और होटलों में संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं स्थानों की सघन तलाशी ली गई।

चेकिंग के दौरान स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) ने संबंधित थाना पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान कहीं भी किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु अथवा गतिविधि नहीं मिली और सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य पाई गई। जनपद में जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

No comments:

Post a Comment