Tuesday, September 15, 2026

सीएम योगी के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे ADG मेरठ जोन भानु भास्कर


नित्य संदेश ब्यूरो 
बुलंदशहर/शिकारपुर। ADG मेरठ जोन भानु भास्कर द्वारा DIG मेरठ, DM बुलंदशहर और SSP बुलंदशहर के साथ कार्यक्रम के दृष्टिगत थाना शिकारपुर क्षेत्र के अंतर्गत अवंतिका बैंक्वेट एंड रिजॉर्ट ग्राम रानऊ का भ्रमण किया गया।

अधिकारियों ने ग्राम रानऊ में बने हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी में लगे पुलिस बल को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके उपरांत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर ADG भानु भास्कर द्वारा उनका स्वागत किया गया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

No comments:

Post a Comment