नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मेरठ सिटी बस सेवा में तैनात परिचालकों ने वेतन वृद्धि और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
परिचालकों का आरोप है कि एसएस एंटरप्राइजेज कंपनी द्वारा मात्र 4.26 रुपये
प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है। वहीं 10 हजार के बजाय 20 से 30
हजार रुपये तक सिक्योरिटी वसूली जा रही है। परिचालकों ने 9 सूत्रीय मांग पत्र
सौंपा है, जिसमें 8 घंटे की ड्यूटी तय करने, 8 घंटे से अधिक ड्यूटी पर डबल भुगतान,
15 हजार रुपये मासिक वेतन फिक्स करने, बकाया सिक्योरिटी वापस करने, वेतन भुगतान की
तिथि तय करने, आराम कक्ष में पंखा-कूलर और शौचालय की व्यवस्था तथा त्योहारों पर
बोनस देने की मांग शामिल है। कंपनी प्रबंधन द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप पर जारी संदेश
में 27 जुलाई तक सिक्योरिटी जमा न करने पर सेवा से हटाने की चेतावनी दी गई है,
जिससे परिचालकों में रोष है।

No comments:
Post a Comment