Wednesday, September 9, 2026

परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलिंग से बचे 5 परिवार, पति-पत्नी ने फिर साथ रहने की ली शपथ

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेश पर चलाए जा रहे परिवार परामर्श केंद्र ने एक बार फिर 5 बिखरते परिवारों को टूटने से बचा लिया है।

आज पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर्स और प्रभारी के समक्ष कई पत्रावलियां प्रस्तुत की गईं। केंद्र में आए विवाहित युगलों के पारिवारिक और वैवाहिक विवादों को गंभीरता से सुनते हुए काउंसलर्स ने दोनों पक्षों की गहन काउंसलिंग की। आपसी संवाद और सामंजस्य स्थापित कर दांपत्य जीवन को फिर से सुव्यवस्थित करने का प्रयास किया गया।

काउंसलिंग के सकारात्मक परिणाम सामने आए और 05 प्रकरणों में पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति से साथ-साथ रहने का समझौता हो गया। दोनों पक्षों ने अपने विवाद भुलाकर फिर से एक साथ रहने पर सहमति जताई।

इसके अलावा केंद्र पर आई 17 पत्रावलियां विभिन्न कारणों से बंद की गईं, जबकि शेष 171 पत्रावलियों में अग्रिम तिथि नियत कर संबंधित पक्षों को अवगत कराया गया है।

परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण समाधान के लिए लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि परिवारों को टूटने से बचाया जा सके और सामाजिक संतुलन बना रहे।

No comments:

Post a Comment