Saturday, September 5, 2026

तनाव से शांति की ओर… ध्यान से आत्मबोध की ओर बढ़ा इंदौर। 450 साधकों ने पहले दिन लिया ध्यान के विज्ञान का अनुभव

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। भागदौड़, तनाव और लगातार बढ़ते मानसिक दबाव के बीच मन की शांति और स्वयं से जुड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बनती जा रही है। इसी संदेश के साथ PSSM इंदौर टीम द्वारा खजराना गणेश मंदिर के प्रवचन हॉल में आयोजित दो दिवसीय मेडिटेशन एवं स्पिरिचुअल विजडम वर्कशॉप का पहला दिन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


450 साधकों ने एक साथ ध्यान किया और ध्यान के विज्ञान को समझा एवं अनुभव किया। कार्यक्रम का शुभारंभ Third Eye Pyramid Master श्रीमती शंपा मुखर्जी जी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके बाद अलेख्या शास्त्री जी ने “ध्यान का विज्ञान” विषय पर सरल एवं प्रभावशाली सत्र लेते हुए सामूहिक ध्यान करवाया।

अलेख्या  ‘जागृत युवा’ अभियान के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को ध्यान, आत्म-जागरूकता और सकारात्मक जीवन-दृष्टि से जोड़ने की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं।


कल सुबह 6 बजे—ध्यान और ज्ञान की विशेष यात्रा


रविवार, 6 सितंबर, सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक


कल श्रीमती शंपा मुखर्जी  का विशेष ध्याननिःशुलआध्यात्मिक ज्ञान सत्र होगा, जिसमें आत्मबोध, चेतना, जीवन की स्पष्टता और सकारात्मक दृष्टिकोण जैसे विषयों को अनुभवात्मक रूप से समझने का अवसर मिलेगा।


जो आज नहीं जुड़ पाए, वे कल अवश्य आएँ,

ध्यान को केवल सुनें नहीं, स्वयं अनुभव करें। 


आइए… कुछ घंटे स्वयं के लिए निकालें।

मन को शांति दें जीवन को नई दृष्टि दें, स्वयं को जानने की शुरुआत करें।‌ प्रवचन हॉल, खजराना गणेश मंदिर, इंदौर

 6 सितंबर, सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक

 प्रवेश निःशुल्क

No comments:

Post a Comment