Friday, September 11, 2026

यातायात पुलिस की सख्ती, एक माह में 26 हजार से अधिक चालान


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। एसएसपी के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक के पर्यवेक्षण में चलाए गए विशेष अभियान के तहत अगस्त माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।


ट्रैफिक पुलिस ने 1 से 31 अगस्त के बीच कुल 26,170 वाहनों के चालान कर 35 लाख 43 हजार 600 रुपये का शमन शुल्क वसूला। सबसे अधिक 14,972 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने पर किए गए। इसके अलावा तीन सवारी पर 1184, अवैध पार्किंग पर 1241, बिना लाइसेंस पर 745, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र पर 441, रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर 1326, ओवरस्पीडिंग पर 3520, बिना एचएसआरपी व दूषित नंबर प्लेट पर 645 तथा अन्य उल्लंघनों में 2096 चालान किए गए। पुलिस ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment