Thursday, September 17, 2026

सेवा संकल्प अभियान: सूरजकुंड पार्क में 25,000 दीपों से हुआ भव्य दीपोत्सव, पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। सेवा संकल्प अभियान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा महानगर, नगर निगम मेरठ और महापौर के संयुक्त संयोजन में सूरजकुंड स्थित पार्क में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में 25,000 दीपक प्रज्वलित कर पूरे सूरजकुंड परिसर को रोशनी से जगमगा दिया गया। इस अवसर पर मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। प्रधानमंत्री ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में देश सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, जनकल्याण और वैश्विक पहचान के क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

बेगमपुल 
प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर RRTS और NCRTC द्वारा बेगमपुल नमो भारत / मेरठ मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-3 पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक अमित अग्रवाल ने मंत्री सोमेन्द्र तोमर और महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफल जीवन की मंगलकामना की।

आवास 
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने अपने आवास पर परिवार और कॉलोनीवासियों के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह, मंडल महामंत्री अरुण खटाना, सांसद अजय सिन्हा, मंडल मंत्री राहुल सोनकर, अनिल मित्तल, बोर्ड अध्यक्ष शुभम सोनकर, अभिनव खटाना, हर्ष खटाना, सुधांशु गुप्ता और देवेंद्र गोयल मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment