Friday, September 18, 2026

इंदौर क्राइम ब्रांच का ‘ऑपरेशन मैट्रिक्स’: साइबर फ्रॉड के लिए 250 से अधिक बैंक खातों का नेटवर्क चलाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सपना सी.पी. साहू 

नित्य संदेश, इंदौर। क्राइम ब्रांच, इंदौर ने 'ऑपरेशन मैट्रिक्स' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के लिए बैंक खातों का नेटवर्क चलाने वाले मुख्य आरोपी बालेश्वर राठौर (30) को गिरफ्तार किया है। 


इससे पहले पुलिस ने नेहरू पार्क रोड से आरोपी ललित उर्फ रिषि सुतार को पकड़ा था, जिसके कब्जे से 21 बैंक पासबुक, 8 एटीएम कार्ड, 20 चेकबुक, 7 क्यूआर कोड और एक एचपी लैपटॉप बरामद हुआ था। जप्त दस्तावेजों के खाता क्रमांकों की NCRP पोर्टल पर जांच करने पर देश के विभिन्न राज्यों से जुड़ी निवेश और APK फ्रॉड की कई शिकायतें दर्ज पाई गईं।


मामले की अग्रिम विवेचना के आधार पर पुलिस ने विजय नगर से मंदसौर निवासी मुख्य आरोपी बालेश्वर राठौर को दबोचा। जांच में खुलासा हुआ कि बालेश्वर ने 250 से अधिक बैंक खातों की जानकारी अन्य साइबर अपराधियों के साथ शेयर की थी। क्राइम ब्रांच अब इन बैंक खातों के वास्तविक खाताधारकों, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर पूरे अंतर्राज्यीय साइबर नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी है।

No comments:

Post a Comment