Saturday, September 19, 2026

21 सितंबर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के मेरठ आगमन को लेकर जानी मंडल में तैयारी बैठक


नित्य संदेश ब्यूरो


मेरठ। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 21 सितंबर को मेरठ आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगमन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ संवाद करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सिवालखास विधानसभा के जानी मंडल में शक्ति केंद्र संयोजकों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर एवं जिलाध्यक्ष हरवीर पाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।



क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि 21 सितंबर को होने वाली बैठक ऐतिहासिक होगी। यह पश्चिम क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सभी शक्ति केंद्र संयोजक अपने-अपने बूथों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि शक्ति केंद्र संयोजक अपनी जिम्मेदारी समझें और बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करें। इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री यशवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुशील चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुनेश बाफर, जिला मंत्री मोहन गुर्जर, पूर्व जिला मंत्री ब्रजवीर सैनी, जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप तोमर, प्रशांत विकल, मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment