Wednesday, September 30, 2026

सत्र 2026-27 की प्रथम शिक्षक अभिभावक संघ की मीटिंग का आयोजन किया



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में बुधवार को सत्र 2026-27 की प्रथम शिक्षक अभिभावक संघ की मीटिंग का आयोजन किया गया।


मीटिंग की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.)अंजू सिंह द्वारा की गई एवं मंच संचालन शिक्षक अभिभावक संघ की प्रभारी प्रोफेसर मोनिका चौधरी द्वारा किया गया। मीटिंग में सभी संकायों से लगभग 55 छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने  प्रतिभाग किया। मीटिंग में अभिभावकों ने सक्रिय प्रतिभागिता की एवं महाविद्यालय के वातावरण, शिक्षकों तथा अध्ययन- अध्यापन प्रक्रिया की प्रशंसा की। प्रो. मोनिका चौधरी ने मंच द्वारा महाविद्यालय में छात्राओं को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं का परिचय दिया। अभिवावकों ने भी स्वच्छता, शौचालय, कॉमन रूम, लाइब्रेरी, कैंटीन, कक्षाओं से सम्बंधित समस्याओं, मत एवं आवश्यक सुझाव  प्रस्तुत किये।महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अंजू सिंह ने अपने उद्बोधन में छात्राओं से कक्षा  में उपस्थिति, स्वानुशासन और मोबाइल कम प्रयोग करने का आह्वान किया। 


उन्होंनेअभिभावकों  की सक्रिय सहभागिता  हेतु आभार प्रकट किया।  इस अवसर पर सत्र 2026-27 हेतु शिक्षक- अभिभावक कार्यकारिणी संघ का गठन किया गया, जिसमे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव एवं सदस्यों के पद हेतु अभिभावकों का चयन किया गया।कार्यक्रम के आयोजन में समिति सदस्यों डॉ. मंजू रानी, डॉ. आवेश कुमार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रोफेसर भारती दीक्षित ,प्रोफेसर  प्रोफेसर लता कुमार, प्रोफेसर अनुज। गर्ग ,प्रो. सुधा रानी, प्रो. राधेश्याम, डॉ अमित कुमार डॉ. नेहा , डॉ राधा रानी, डॉ. शरद पवार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में  अभिभावकों द्वारा कार्यक्रम का फीडबैक भी दिया गया तथा प्रोफेसर मोनिका चौधरी ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया ।

No comments:

Post a Comment