Sunday, September 13, 2026

गणेशोत्सव 2026: बंगाली कलाकारों ने गढ़ीं गणपति बप्पा की मनमोहक मूर्तियां, कल से 12 दिनों तक पांडालों और घरों में विराजेंगे श्री गणेश

नित्य संदेश, इंदौर। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश कई रूपों में प्रकट होते हैं और हर रूप का अपना अलग महत्व है।

जैसे बाल गणेश (बचपन का रूप), तरुण गणपति (युवा रूप), भक्ति गणेश (भक्त रूप)

वीर गणपति (वीर रूप), शक्ति गणपति (शक्तिशाली रूप) और द्विज गणपति (दो बार जन्म लेने वाला रूप) आदि।

भाद्रपद महीने में भगवान गणेश की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी (चौथे दिन) को हुआ था। 

इसी मौके पर पूरे देश में हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। 

इस साल गणेश चतुर्थी सोमवार, 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी। 

गणेश चतुर्थी का व्रत और पूजा करने से कार्य सफल होते हैं। इस बार तिथि की वृद्धि के कारण गणेशोत्सव 12 दिन का होगा।

बंगाली कलाकारों द्वारा गणपति बप्पा की मूर्तियों को अंतिम रुप दे दिया गया है।

सोमवार से 12 दिनों तक पंडालो, और घर -घर विराजेगे श्री गणेश।

फोटो जर्नलिस्ट नवीन मौर्य

No comments:

Post a Comment