Saturday, September 5, 2026

इंदौर में शहर की ओर बढ़े मेट्रो के कदम, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री ने कमर्शियल रन को दिखाई हरी झंडी

• 16 स्टेशनों से गुजरेगी मेट्रो, हर 15 मिनट में होगी उपलब्ध, 80 फेरे लगाए, रिटर्न टिकट पर 5%, ग्रुप टिकट पर 10% छूट


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री  मनोहर खट्टर और नगरीय प्रशासन मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय ने हरी झंडी दिखाकर मेट्रो के वितरित चरण का शुभारंभ किया। इसके पश्चात बापट स्टेशन से गांधी नगर के लिए मेट्रो में सफर भी किया।


सुपर कॉरिडाेर पर अभी तक 5.9 किलोमीटर सीमित हिस्से में चल रही मेट्रो शनिवार को अपना एक कदम और आगे बढ़ाकर 17 किलोमीटर की दूरी तय कर अब बापट चौराहा, विजयनगर व रेडिसन की ओर न सिर्फ बढ़ते हुए शहरवासियों को इस हिस्से में मेट्रो के नए सफर का अनुभव देगी।



पीथमपुर और उज्जैन के आगे मक्सी तक बढ़ाएंगे...

इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले कि मेट्रो का प्लान हमारी सरकार में बना था और शुरुआत में यह पीथमपुर, उज्जैन ओर बाहरी हिस्से में चलना थी, लेकिन अब यह शहर के बीच में पहुंच गई, पहला चरण मे पहला सोपान मिला है। अन्य चरण में अगले 10, 20 साल में इसका लगातार विस्तार चलता रहेगा। इसको उज्जैन, फिर पीथमपुर ओर उज्जैन के आगे अवंतिका, मक्सी तक बढ़ाएंगे।


अब यह शहर के बीच पहुंच चुकी है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मेट्रो के दूसरे चरण का शुभारंभ हो रहा है। पहला बाहरी क्षेत्र में था अब शहर के बीच पहुंच चुकी है। अगले चरण में शहर के अन्य क्षेत्रों में जाएगी। माननीय मोदी जी ने इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन की बड़ी सुविधा दी है। आने वाले समय मुम्बई पहुंच आसान होगी। समय भी बचेगा। माननीय मंत्री खट्टर साहब जब भी इंदौर आते हे, बड़ी सौगात देकर जाते है।


छह सितंबर से शहरवासी सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे स्थित मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो में बैठ सफर कर पाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।हर 15 मिनट में मिलेगी मेट्रो। सुबह 9 से पहली और शाम 7 बजे अंतिम मेट्रोएक दिन में 80 से अधिक फेरे लगाएगी मेट्रोसुबह 9 बजे हर दिन गांधी नगर व मालवीय नगर चौराहे मेट्रो स्टेशन से रवाना होगी


अब 16 मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की दिखेगी चहलकदमी

वर्तमान में इंदौर मेट्रो का संचालन गांधीनगर से सुपर कारिडोर मेट्रो स्टेशन नंबर 3 तक लगभग 5.9 किलोमीटर के मार्ग पर किया जा रहा है। सेवा विस्तार के बाद अब मेट्रो गांधीनगर से मालवीय नगर चौराहा तक लगभग 17 किलोमीटर लंबे मार्ग पर संचालित होगी। विस्तारित कारिडोर में कुल 16 मेट्रो स्टेशनों से यात्रियों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

इन्हें मिलेगा मेट्रो सफर का फायदा 

सुपर कॉरिडोर पर टीसीएस, इंफोसिस जैसे प्रमुख आइटी कंपनियों के कर्मचारियों का सफर होगा सुगम।कॉरिडोर पर स्थित निजी शैक्षणिक संस्थान व यूनिवर्सिटी के छात्रविजय नगर , मालवीय नगर से अरविंदो अस्पताल में उपचार के लिए जाने वाले मरीज व उनके स्वजन।मेट्रो से कुम्हेड़ी स्थित आइएसबीटी, आगामी दिनों में इसका संचालन शुरु होने वाली बसों तक यात्री पहुंच सके।आइएसबीटी व लवकुश चौराहे से उज्जैन जाने वाली बसों तक मेट्रो से पहुंच सकेगे।


मेट्रो में यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा...पूर्णतः वातानुकूलित। सभी मेट्रों स्टेशनों पर डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली, मेट्रो व स्टेशन परिसर पर सीसीटीवी, एस्केलेटर, लिफ्ट तथा दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं।


एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी पर अभी नहीं बना ठोस प्लान

रेडिसन व विजयनगर से क्षेत्र से एयरपोर्ट जाने वाले काफी यात्री हैं। सिटी बस प्रबंधन द्वारा फिलहाल मेट्रो से अपने अन्य रूट की बसों को कनेक्ट किया जा रहा है, लेकिन गांधी नगर मेट्रो स्टेशन एयरपोर्ट यात्री कैसे जाएंगे यह अभी तय नहीं है। ऐसे में एयरपोर्ट जाने वाले यात्री अभी मेट्रो के उपयोग से कतराएंगे। यदि गांधी नगर मेट्रो स्टेशन से कैब, वातानुकूलित बस सुविधा एयरपोर्ट जाने के लिए मिलेगी तो ही यात्री मेट्रो का उपयोग एयरपोर्ट जाएंगे।


गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17 किलोमीटर में मेट्रो ट्रेन का सफर करेगी । संभव है कल रविवार की छुट्टी के चलते यात्री मिल जाएं, मगर उसके बाद भी इस रुट पर भी यात्रियों का टोटा रहेगा, जब तक कि एयरपोर्ट से कनेक्टीविटी नहीं हो जाती। 16 स्टेशनों से अभी मेट्रो गुजरेगी और रोजाना 80 से अधिक फेरे लगाने की जानकारी मेट्रो कॉर्पोरेशन ने दी हैॆ।


इंदौर मेट्रो के पहले चरण में यात्री सफर की शुरुआत साल भर पहले की गई थी। तब गांधी नगर से टीसीएस चौराहा तक साढ़े 5 किलोमीटर के प्रायोरिटी कॉरिडोर में मेट्रो का व्यवसायिक संचालन शुरू किया गया। मगर यात्रियों का घनघोर टोटा होने के चलते एकाध मेट्रो ही अभी चलाई जा रही है। इसके बाद एलिवेटेड कॉरिडोर का विस्तार रेडिसन यानी मालवीय नगर स्टेशन तक हो गया है। मगर बीते 5 महीनों से लोकार्पण की मुहूर्त्त ही नहीं निकल पा रहा था। अब आज रात दुबई रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री इस 17 किलोमीटर के ट्रैक का लोकार्पण करदिया।  आज रविवार से आम जनता भी इसमें सफर शुरू कर सकेगी। सुबह 9 से शाम 7 बजे तक हर 15 मिनट में मेट्रो मिलेगी और 80 से अधिक फेरे लगाएगी। हालांकि फेरों की संख्या बाद में इसलिए घट जाएगी क्योंकि यात्री ही उतने नहीं मिलेंगे।

अभी भी गांधी नगर से मालवीय नगर स्टेशन तक यात्रियों की संख्या कम रहेगी, जब तक कि एयरपोर्ट से गांधी नगर के बीच की कनेक्टीविटी पूरी नहीं हो जाती। इसके लिए अंडरग्राउंड रुट का काम अब शुरू हुआ, जिसमें समय लगेगा और फिर एयरपोर्ट से विजय नगर के बीच जब यह कनेक्टीविटी पूरी हो जाएगी तब मेट्रो में यात्रियों की संख्या में वृद्धि संभव है। 4 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह के जरिए मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री विस्तारित मेट्रो सेवा का शुभारंभ करेंगे। यात्रियों को प्रोत्साहित करने के लिए एमपीएमआरसीएल द्वारा आकर्षक प्रमोशनल डिस्काउंट पॉलिसी लागू की गई है। इसके तहत रिटर्न जर्नी टिकट पर 5 प्रतिशत तथा ग्रुप टिकट पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

No comments:

Post a Comment