Friday, September 11, 2026

पीवीवीएनएल में 12 सितंबर को लगेगी पेंशन अदालत, सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं का होगा समाधान

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों की पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए पेंशन अदालत का आयोजन किया जा रहा है। प्रबंध निदेशक के निर्देशानुसार यह पेंशन अदालत शनिवार 12 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन, मेरठ के सभागार में आयोजित होगी।


निगम के अनुसार पेंशन अदालत में पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई कर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। प्राप्त शिकायतों का समाधान वर्तमान नियमों के अंतर्गत किया जाएगा। पीवीवीएनएल ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों से अपनी शिकायतों से संबंधित आवश्यक अभिलेखों व दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का अनुरोध किया है। निगम का कहना है कि यह पहल सेवानिवृत्त कर्मियों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का प्रभावी मंच प्रदान करेगी और पेंशन संबंधी मामलों के पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण को सुनिश्चित करेगी।

No comments:

Post a Comment