Saturday, September 26, 2026

दसलक्षण पर्व का समापन, 1111 आहुतियों के साथ हुआ हवन


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर आनंदपुरी में दसलक्षण धर्म पर्व के समापन पर हवन एवं पूजन का भव्य आयोजन किया गया। प्रातः इंद्रों द्वारा पाण्डुक शिला पर भगवान शांतिनाथ एवं भगवान मुनिसुव्रतनाथ को विराजमान किया गया। शांति धारा का सौभाग्य चैतन्य जैन, सुनील जैन प्रवक्ता, अरुण जैन एवं प्रदीप जैन को प्राप्त हुआ। इसके बाद देव-शास्त्र-गुरु, सोलहकारण, जिनवाणी एवं भगवान महावीर की पूजा की गई।


मंदिर में चल रहे तत्वार्थ सूत्र महामंडल विधान का समापन धूमधाम से हुआ, जिसमें 1111 आहुतियां दी गईं। सायं काल सामूहिक आरती के बाद विधानाचार्य नंदन शास्त्री का शॉल-माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। प्रवक्ता सुनील कुमार जैन ने बताया कि क्षमावाणी की पूजा कल की जाएगी। इस अवसर पर तरस चंद जैन, सत्येंद्र जैन, शैलेंद्र जैन, रचित जैन, अरिहंत जैन, संजीव जैन सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment