Saturday, August 29, 2026

WhatsApp का बड़ा सिक्योरिटी अपडेट: अब PIN नहीं, पूरा पासवर्ड लगेगा

नित्य संदेश ब्यूरो 
नई दिल्ली। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए 3 नए सिक्योरिटी फीचर्स का ऐलान किया है। कंपनी ने 25 अगस्त को अपने ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी। नए अपडेट का मकसद अकाउंट को हैकिंग और स्पैम कॉल से बचाना है।

1. अब 6 अंकों के PIN की जगह अल्फान्यूमेरिक पासवर्ड
अब तक WhatsApp के Two-Step Verification में सिर्फ 6 अंकों का PIN इस्तेमाल होता था। अब कंपनी ने इसे अपग्रेड करके पूरा पासवर्ड बना दिया है। यूजर्स अब अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर वाला मजबूत पासवर्ड लगा सकेंगे। इससे अकाउंट की सुरक्षा पहले से कई गुना बढ़ जाएगी, क्योंकि अगर किसी को आपका OTP मिल भी जाता है तो भी वो बिना पासवर्ड के लॉगिन नहीं कर पाएगा।

2. अनजान नंबर से कॉल पर दिखेगी पूरी जानकारी
अक्सर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल स्पैम होती हैं। इसे रोकने के लिए WhatsApp ने नया फीचर जोड़ा है। अब अगर कोई अनसेव्ड नंबर से कॉल आएगी तो कॉल उठाने से पहले ही स्क्रीन पर दिखेगा कि क्या ये कॉल किसी दूसरे देश से आ रही है और क्या आपका उस नंबर के साथ कोई कॉमन WhatsApp ग्रुप है। इससे यूजर पहले ही अंदाजा लगा सकेगा कि कॉल उठानी है या नहीं।

3. एक अकाउंट पर कई Passkeys की सुविधा
WhatsApp ने अब एक ही अकाउंट पर कई Passkeys बनाने की सुविधा दे दी है। पहले एक अकाउंट पर सिर्फ एक ही Passkey बनती थी। अब अगर आप Android और iOS दोनों डिवाइस इस्तेमाल करते हैं तो दोनों के लिए अलग-अलग Passkey बना सकते हैं। Passkey की मदद से फेस आईडी या फिंगरप्रिंट से ही लॉगिन हो जाता है।

कैसे करें इस्तेमाल?
यूजर्स Settings > Account > Passkeys में जाकर अपनी Passkeys को मैनेज कर सकते हैं। कंपनी ने बताया है कि ये तीनों फीचर्स Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment