Tuesday, August 4, 2026

फ्रेंडशिप डे पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन ने मेडिकल स्टूडेंट्स को उपहार में GYM दिया

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में मित्रता दिवस के अवसर पर छात्रों को एक खास उपहार मिला। कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घांगोरिया ने कॉलेज परिसर में छात्रों के लिए एक अत्याधुनिक जिम भेंट किया।

मंगलवार शाम 4 बजे इस नए जिम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर डीन ने सभी छात्रों को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर GENZs को दोस्ती का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है।

उद्घाटन के बाद छात्रों ने जिम में वर्कआउट कर फिटनेस से दोस्ती की शुरुआत की। पूरे परिसर में उत्साह की लहर थी। सभी फैकल्टी सदस्य, छात्र और एमजीएम के कर्मचारी इस नई सौगात को लेकर काफी उत्साहित नजर आए।


इस जिम में प्रोफेशनल ट्रेनर के साथ पर्सनल ट्रेनर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। GYM क़ो अत्यादुनिक मशीनों से सुसजीत किया है। GYM का उपयोग स्टूडेंट्स और फैकल्टी मेंबर्स दोनों करेंगे।

जीम इंचार्ज डॉ. अजय सोनी ने बताया, व्यायाम से पढ़ाई का तनाव कम होता है, फोकस बढ़ता है और जीवनभर स्वस्थ आदतें बनती हैं। चाहे परीक्षा हो या फिटनेस का लक्ष्य, जिम आपको तुरंत मानसिक ऊर्जा देता है।

डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया  ने कहा, एग्जाम,  पढ़ाई और स्वास्थ्य में संतुलन के लिए GYM जरूरी है। आपका हेल्थ अकाउंट और आपका बैंक अकाउंट  एक ही बात है।

No comments:

Post a Comment