Saturday, August 22, 2026

नवनियुक्त एसएसपी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति से नायब शहर काजी और भाजपा नेता काजी शादाब ने की शिष्टाचार भेंट


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जनपद मेरठ के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति से आज नायब शहर काजी जैनुल राशिदीन तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब ने उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान दोनों नेताओं ने शॉल ओढ़ाकर एसएसपी महोदय का स्वागत व अभिनंदन किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। मुलाकात के दौरान जनपद में अमन-चैन और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई।इस अवसर पर एडवोकेट दीक्षित, वसीम अंसारी, जुल्फिकार चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment