Wednesday, August 26, 2026

रसोइयों का मानदेय बढ़ने पर शिक्षकों ने जताई खुशी, मिठाई खिलाकर दी बधाई


 

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के मानदेय में वृद्धि और कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने के फैसले से शिक्षकों में खुशी की लहर है।


परीक्षितगढ़ क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अतलपुर में मंगलवार को विद्यालय स्टाफ ने विद्यालय की तीनों रसोइयों - राजवती, शशि और सुशीला को पुष्पगुच्छ देकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। शिक्षकों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे रसोइयों का मनोबल बढ़ेगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार शर्मा, शिक्षक नितिन कुमार, शालिनी अग्रवाल और विनय कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment