-मेरठ व्यापार बचाओ संयुक्त आंदोलन समिति ने कहा, हर हाल में होगा बंद
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट,
जागृति विहार और माधवपुरम में ध्वस्तीकरण के विरोध में 2 सितंबर को प्रस्तावित मेरठ
बंद से संयुक्त व्यापार संघ ने कदम पीछे खींच लिए हैं। अभी तक संयुक्त व्यापार संघ
के दोनों गुट मेरठ बंद के समर्थन में थे। बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में लखनऊ से आए
अपर आवास आयुक्त नीरज शुक्ला, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ
व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों ने व्यापारियों को बंद टालने के लिए
समझाया।
बैठक के बाद संयुक्त व्यापार संघ
के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और अजय गुप्ता ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि अपर आयुक्त आवास,
जिला प्रशासन और सरकार की ओर से हर स्तर पर व्यापारियों की मदद का आश्वासन दिया जा
रहा है। जिलाधिकारी ने भी व्यापारी और आवासीय लोगों की पैरवी करने की बात कही है। ऐसे
में 2 सितंबर का बंद जरूरी नहीं है। महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद
है कि दीपावली तक सेंट्रल मार्केट, जागृति विहार और माधवपुरम के लोगों को न्याय मिलेगा। दूसरी
ओर, मेरठ व्यापार बचाओ संयुक्त आंदोलन समिति बंद पर अड़ी है। समिति के अध्यक्ष रविंद्र
गुर्जर ने कहा कि सरकार पहले व्यापारियों को राहत दे और नई नीति लागू करे। ठोस समाधान
आने के बाद ही बंद पर निर्णय लिया जाएगा। व्यापारियों ने साफ कहा है कि किसी भी सूरत
में अब बंद नहीं टलेगा, अगर सरकार ठोस नीति का लिखित मसौदा देकर घोषणा कर दे तो ही
बंद टाला जाएगा।
इनका मिला समर्थन
इस आंदोलन को बार एसोसिएशन और किसान
संगठनों का समर्थन मिल गया है। बार एसोसिएशन ने 2 सितंबर को बड़ी संख्या में पहुंचने
का आश्वासन दिया है, वहीं भाकियू धन सिंह कोतवाल के प्रदेश अध्यक्ष नितेश पंवार ने
कहा कि व्यापारी और किसान मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे और आवास विकास कार्यालय शास्त्रीनगर
का घेराव करेंगे।
.jpg)
No comments:
Post a Comment