Tuesday, August 25, 2026

आगामी त्यौहारों पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आगामी त्यौहारों पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत आज एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम डॉ वी.के. सिंह, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने भारी पुलिस बल के साथ इंदिरा चौक, बुढ़ाना गेट, जली कोठी से घंटाघर होते हुए रेलवे चौराहे तक फ्लैग मार्च किया। उन्होंने आमजन से त्यौहारों को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण मे मनाने की अपील की। इस अवसर पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, एसपी ट्रैफिक राजेश श्रीवास्तव, एसपी क्राइम, एडीएम सिटी बृजेश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment