Tuesday, August 11, 2026

आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन में हुआ पंचशिवलिंग रुद्राभिषेक

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन पंचवटी कॉलोनी में शिवरात्रि के पावन पर्व पर पंच शिवलिंग रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक पाठ गायत्री ज्ञान मंदिर प्रतिनिधि प्रियांक सिंघल ने कराया। 


बुजुर्गों ने मिलकर पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ शिवपूजन एवं अर्चना की। भजनों एवं दिव्य मन्त्रों से पूरा वातावरण शिवमय  हो गया। मुख्य यजमान सुरेश चंद्र गोविल व आभा गोविल रहे। प्रियांक ने बताया कि भांग, धतूरा का अर्थ है कि जो बुराइयां हमारे अंदर विद्यमान है, उन सभी बुराइयों को शिव पर अर्पण करना चाहिए। शिव बहुत दयालु हैं, सभी को अपनाते हैं, बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और आपके सारे दुर्गुणों को, दोष को, पापों को माफ कर तुम्हें आनंदमय कर देते हैं। इस मौके पर दीपक कुमार, रविन्द्र चौहान, सुनील कुशवाह, राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment