Sunday, August 16, 2026

परीक्षितगढ़ में अभिराज फिजियोथैरेपी क्लीनिक का उद्घाटन, गरीबों की सेवा को बताया सबसे बड़ी समाजसेवा



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर के मोहल्ला होली वाला में शकील प्रधान के प्रतिष्ठान पर अभिराज फिजियोथैरेपी क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। एससी एसटी आयोग लखनऊ के सदस्य नरेंद्र सिंह खजूरी और चेयरमैन हिटलर त्यागी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर फीता काटकर क्लीनिक का शुभारंभ किया।

इस मौके पर नरेंद्र सिंह खजूरी ने कहा कि देहात क्षेत्र में गरीब लोगों के स्वास्थ्य की जांच और उपचार करना सबसे बड़ी समाज सेवा है। उन्होंने क्लीनिक संचालक डॉ. राहुल से गरीब लोगों की मदद करने का आग्रह किया और बधाई दी। कार्यक्रम में भाजपा नेता सचिन अग्रवाल, डॉ. रवि प्रकाश, पूर्व छात्र संघ महामंत्री वकील अहमद, राहुल त्यागी, रविंद्र प्रधान, विक्रम, धर्मेंद्र, डॉ. होसराम प्रधान, शांतनु सिखेड़ा, चरण सिंह, जगबीर जाटव, डॉ. पिंटू राम, विक्की खजूरी, जगदीश बढला, डॉ. सुमित, विष्णु शरण, रवि गौतम, जयवीर त्यागी, आशु सैफी, डब्लू धारीवाल, नितिन गर्ग, डॉ. अमित कुमार, दीपांशु गौतम, अरविंद सिद्धू सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment