Thursday, August 20, 2026

कृषि यंत्रों के लाभार्थियों के चयन के लिए विकास भवन में ई-लॉटरी का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों के लाभार्थियों के चयन हेतु बुधवार को विकास भवन सभागार में ई-लॉटरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने की।


कृषि विभाग के पोर्टल पर 16 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक किसानों द्वारा की गई कृषि यंत्रों की बुकिंग के उपरांत विकास खण्डवार निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष यंत्रवार व विकास खण्डवार ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया गया। बुकिंग में सर्वाधिक संख्या कस्टम हायरिंग सेंटर एवं रोटावेटर के लिए रही। उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया ने चयनित सभी किसानों को बधाई दी और निर्धारित समयांतर्गत मानक के अनुरूप यंत्रों को क्रय कर बिल पोर्टल पर अपलोड करने का अनुरोध किया। ई-लॉटरी के माध्यम से कस्टम हायरिंग सेंटर हेतु विकास खंड दौराला से कृषक कृष्णपाल, हस्तिनापुर से ममता, जानी खुर्द से श्याम चौधरी, माछरा से कुशल कुमार, मेरठ से धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य किसानों का चयन किया गया। इस अवसर पर समिति के अन्य सदस्य, संबंधित अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment