Tuesday, August 11, 2026

उपज पत्रकार संगठन ने गुरु कांवड़ियों को किया सम्मानित, पहली बार हुआ ऐसा आयोजन


रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्त उस समय खुशी से झूम उठे जब त्यागी धर्मशाला में उनका भव्य सम्मान किया गया। नगर में ऐसा आयोजन पहली बार हुआ, जिसकी सभी ने सराहना की।

मंगलवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर नगर के शिवालयों में शिवभक्तों ने हरिद्वार से लाए गंगाजल से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर अपने परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। इसी क्रम में त्यागी धर्मशाला स्थित शिव मंदिर पर उपज पत्रकार संगठन के जिला उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी के नेतृत्व में कांवड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संगठन द्वारा सभी कांवड़ियों को स्मृति चिन्ह, पटका पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

त्यागी धर्मशाला शिव मंदिर पर कांवड़ के गुरु विनीत त्यागी, करमचंद त्यागी, कुशल शर्मा, शंकर के गुरु पवन त्यागी, अमित त्यागी सहित सभी शिवभक्तों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कृष्णवीर त्यागी, जयवीर त्यागी, स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती, कृष्ण कुमार त्यागी, सेलम चंद शर्मा, रणवीर त्यागी, कांति त्यागी, मास्टर पवन त्यागी, इंद्रेश त्यागी, कपिल त्यागी, वीरेंद्र त्यागी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment