मेरठ। अभिनय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने की ओर अग्रसर युवा कलाकार सीमान्त कुमार को बड़ी सफलता मिली है। अत बन्दे फिल्म प्रोडक्शन ने उन्हें सीखो ऐप (Seekho App) के डिजिटल विज्ञापन में काम करने का अवसर दिया है। इस उपलब्धि के बाद सीमान्त और उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
सीमान्त कुमार न्यू सरस्वती विहार फेस-2, मेरठ के निवासी हैं और पिता का नाम राकेश कुमार है। उन्होंने अभिनय की बारीकियों के साथ-साथ यूट्यूब प्लेटफॉर्म से जुड़ी तकनीकी और रचनात्मक बारीकियों को भी बारीकी से सीखा है, जो उनके अभिनय करियर में सहायक सिद्ध हो रहा है। सीमान्त ने अभिनय का प्रशिक्षण अमित सर और राहुल पासी सर से प्राप्त किया है। दोनों गुरुओं के मार्गदर्शन में उन्होंने कैमरे के सामने अभिनय की कला को निखारा है। वे प्रसिद्ध अभिनेता श्री गोविन्द जी को अपना आदर्श मानते हैं और उन्हीं से प्रेरणा लेकर अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।
इस अवसर पर अत बन्दे फिल्म प्रोडक्शन हाउस के सीईओ राहुल पासी और मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष सिंह मनी ने बताया कि सीमान्त कुमार की प्रतिभा, लगन और मेहनत को देखते हुए उन्हें प्रोडक्शन हाउस की आने वाली फिल्मों, शॉर्ट फिल्मों और म्यूजिक एल्बम में भी काम करने का मौका दिया जाएगा।
यह अवसर सीमान्त कुमार के अभिनय करियर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। गुरुजनों के आशीर्वाद, आदर्श से मिली प्रेरणा और निरंतर मेहनत के बल पर वे भविष्य में अभिनय जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
No comments:
Post a Comment