नित्य संदेश ब्यूरो
परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम दबथला में नवनिर्मित समिति भवन का निर्माण कार्य वर्ष 2026 में सभापति रविता पत्नी जितेंद्र सिंह एवं सचिव दिनेश मलिक के कार्यकाल में संपन्न हुआ। भवन का निर्माण समस्त ग्रामवासियों के आर्थिक सहयोग से किया गया।
नवनिर्मित भवन का उद्घाटन दर्जा प्राप्त मंत्री एवं यूपीसीएलडीएफ चेयरमैन चौधरी यशवीर सिंह ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि इस भवन के निर्माण से सभी ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में पूरे उत्तर प्रदेश में दबथला के निवासियों ने अपने आर्थिक सहयोग से भवन का निर्माण कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। सरकार सहकारिता के माध्यम से किसानों को विकास की ओर ले जाने के लिए प्रयास कर रही है और प्रदेश सरकार हर मंच पर किसानों का सम्मान कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।
इस अवसर पर समिति के चेयरमैन जितेंद्र चौधरी, संदीप, गुरजीत, सरदार मंजीत सिंह, चौधरी सुंदर सिंह, सरदार मोनू, चौधरी जितेंद्र, जंटर प्रधान समरपाल सिंह, दीपक, मुकुल, मनवीर सिंह, नितिन त्यागी, पप्पू प्रधान, गोलू चौधरी, विपिन, शैलेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी राजकुमार ने की, जबकि संचालन भूमि विकास बैंक के पूर्व चेयरमैन कौशल सिंह ने किया। अंत में चेयरमैन चौधरी जितेंद्र और सचिव दिनेश मलिक ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment