नित्य संदेश ब्यूरो
गाजियाबाद। ओवरी के लिए खतरनाक स्थिति में कॉम्प्लेक्स बाइलेटरल ग्रोइन हर्निया की सफलतापूर्वक एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी की गई। मरीज़ अच्छी तरह रिकवर कर गई और रोज़मर्रा की ज़िंदगी में वापस लौट गई।
गाजियाबाद की पूजा गर्ग के ग्रोइन के दोनों तरफ़ बड़े हर्निया का पता चला। उसकी स्थिति अधिक गंभीर थी, क्योंकि ओवरी का एक हिस्सा हर्निया में चला गया था। ऐसे में बहुत बारीकी से जांच-पडताल और सर्जरी की सटीक प्लानिंग करने की ज़रूरत थी। सर्जरी करने वाली टीम ने पूरी जांच के बाद दोनों हर्निया की सुरक्षित और सटीक सर्जरी के लिए रोबोटिक बाइलेटरल ट्रांसएब्डॉमिनल प्रीपेरिटोनियल (टीएपीपी) सर्जरी की सलाह दी। यह मिनिमली इनवेसिव रोबोटिक सर्जरी है जिससे इस जटिल स्थिति में भी अधिक सटीक सर्जरी कर पाना मुमकिन हुआ। पूजा की सर्जरी सफल रही और वह पूरी तरह ठीक हो गई। अब वह आराम से और स्वस्थ है और दिनचर्या में लग गई है।
इस बारे में पटपड़गंज नई दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में रोबोटिक और लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. आशीष गौतम ने कहा, हर्निया की स्थिति काफी जटिल थी। ग्रोइन के दोनों तरफ का हिस्सा प्रभावित था और ओवरी का एक हिस्सा हर्निया में चला गया था। पूरी जांच-पड़ताल के बाद दोनों हर्निया की सुरक्षित और सटीक सर्जरी के लिए हम ने रोबोटिक बाइलेटरल टीएपीपी सर्जरी का निर्णय लिया। रोबोटिक सर्जरी से कॉम्प्लेक्स हर्निया का अधिक सटीक और सुरक्षित निदान होता है। मरीज जल्द ठीक होता है और उसे दुबारा एक अच्छी जिन्दगी मिल जाती है। सावधानीपूर्वक जांच-पड़ताल कर सही से प्रोसीजर प्लान करने से एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी कॉम्प्लेक्स हर्निया का बेहतरीन इलाज होने का भरोसा देती है।
पूजा की सर्जरी कॉम्प्लेक्स हर्निया के इलाज में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी की अहमियत बताती है। इसमें सर्जन अधिक सटीक काम कर पाते हैं और प्रभावित हिस्सों के इर्द-गिर्द की संरचनाओं का भी पूरा ध्यान रख पाते हैं। आज पूजा आराम से जीवन का आनंद ले रही है। वह स्वस्थ है और नॉर्मल रूटीन में वापस आ गई है। वह एक जरूरी रोबोटिक सर्जरी की मदद से एक जटिल समस्या से उबर गई है।
डॉ. आशीष गौतम का संक्षिप्त परिचय
डॉ. आशीष गौतम पटपड़गंज नई दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सीनियर बैरिएट्रिक, रोबोटिक और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जन और रोबोटिक और लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के प्रिंसिपल डायरेक्टर हैं। उनके पास तीन दशकों से अधिक का क्लिनिकल अनुभव है और 30,000 से अधिक लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कर चुके हैं। डॉ. गौतम रोबोटिक, लैप्रोस्कोपिक, बैरिएट्रिक, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, कोलोरेक्टल, ट्रॉमा और कॉम्प्लेक्स हर्निया सर्जरी के स्पेशलिस्ट हैं। भारत के गिने-चुने सर्जनों में उनका नाम है जिनके पास तीनों बड़े रोबोटिक प्लेटफॉर्म - दा विंची, ह्यूगो आरएएस और वर्सियस पर काम करने का अनुभव है। डॉ. गौतम अमेरिकन कॉलेज ऑफ़ सर्जन्स (एफएसीएस) के फेलो हैं और उन्होंने भारत और विश्व स्तर पर एडवांस्ड सर्जिकल और रोबोटिक ट्रेनिंग ली है। रोबोटिक और बैरिएट्रिक सर्जरी में उनके योगदान के लिए कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं और भारत में सर्जरी की शिक्षा और मिनिमली इनवेसिव केयर को बढ़ावा देने में सक्रिय रहे हैं।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment