Sunday, August 30, 2026

महिला सशक्तिकरण के लिए किए कार्यों पर महक सैफी को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

 


यूसुफ कुरेशी

नित्य संदेश, सरधना। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली सरधना की बेटी महक सैफी पुत्री शकील सैफी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए सम्मान मिला।


महक सैफी सरधना के मोहल्ला पीरजादगान की रहने वाली हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर कार्य किए हैं। उनके प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किए जाने की जानकारी मिलते ही परिजनों, परिचितों और क्षेत्रवासियों ने महक को बधाई दी। लोगों ने कहा कि सरधना की बेटी ने अपनी मेहनत और सामाजिक कार्यों से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। महक के पिता शकील सैफी ने इसे परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि से पूरा परिवार बेहद खुश है। महक ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए नई ऊर्जा और जिम्मेदारी लेकर आया है। वह आगे भी महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।

No comments:

Post a Comment