Saturday, August 8, 2026

व्यापार संघ ने लगाया भव्य कांवड़ सेवा शिविर

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मोदीपुरम। पल्लवपुरम स्थित हाईवे पर व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में एक विशाल और सुसज्जित कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रतिदिन हजारों शिवभक्तों के लिए भोजन, विश्राम और स्वास्थ्य सेवाओं की शानदार व्यवस्था की जा रही है।


शनिवार को शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अरुण गोविल, मंत्री सोमेंद्र तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, अश्वनी त्यागी, विवेक रस्तोगी, संगीत सिंह सोम, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल और महापौर हरिकांत अहलूवालिया पहुंचे। शिविर आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कांवड़ियों के उपचार के लिए शासन की ओर से आवंटित सरकारी डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ की टीम 24 घंटे शिविर में तैनात है। तीनों समय के निशुल्क भोजन के साथ-साथ हाईवे से गुजरने वाले कांवड़ियों के लिए प्रतिदिन ठंडा दूध, जलजीरा, मौसमी का जूस और शिकंजी का वितरण किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment