Monday, August 31, 2026

शीशा, एल्युमिनियम एंड हार्डवेयर की दुकान का शुभारंभ



नित्य संदेश ब्यूरो

मोदीपुरम। पल्हैड़ा चौपला क्षेत्र में सोमवार को शीशा, एल्युमिनियम एंड हार्डवेयर की नई दुकान का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। दुकान के संचालक जफर सैफी ने अतिथियों का स्वागत किया। 


इस अवसर पर पल्लवपुरम–रुड़की रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने फीता काटकर दुकान का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में व्यापार संघ के पदाधिकारी और क्षेत्र के व्यापारी मौजूद रहे। देवेंद्र चौहान ने जफर सैफी को नई दुकान के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए व्यापार में तरक्की की कामना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नए प्रतिष्ठानों के खुलने से व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ लोगों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

No comments:

Post a Comment