Breaking

Your Ads Here

Friday, August 21, 2026

महावीर विश्वविद्यालय में वेटरनरी डिप्लोमा कोर्स करने का मौका, सरकारी भर्तियां जारी


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। उत्तर प्रदेश में वेटरनरी फार्मासिस्ट और पशुधन प्रसार अधिकारियों के 2559 पदों पर सरकारी भर्ती के विज्ञापन जारी होने से वेटरनरी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की मांग बढ़ गई है। महावीर विश्वविद्यालय, मेरठ, इन बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए वेटरनरी फार्मासिस्ट और पशुधन प्रसार से संबंधित डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पशुपालन विभाग में वेटरनरी फार्मासिस्ट के 1308 और पशुधन प्रसार अधिकारियों के 1251 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।

विश्वविद्यालय इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दे रहा है। महावीर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति यश कौशिक एवं निदेशक प्रशासन अभिषेक कौशिक ने बताया कि सरकारी नौकरी के अलावा स्वरोजगार की भी संभावनाएं हैं। विद्यार्थी पशुपालन, डेयरी फार्मिंग और पशु स्वास्थ्य संस्थानों में भी कैरियर बना सकते हैं। स्वरोजगार के अवसर भी विकसित किए जा सकते हैं। इन डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 12वीं कक्षा में जीव विज्ञान/बायोटेक्नोलॉजी और अंग्रेजी के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mvu.edu.in से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here