Saturday, August 8, 2026

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का श्री सत्य साई विद्या विहार, में सफल आयोजन


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। श्री सत्य साई विद्या विहार, इन्दौर में शनिवार 8 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (National Curriculum Framework-NCF) विषय पर क्षमता निर्माण कार्यशाला (Capacity Building Program-CBP) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप नवीन शिक्षण पद्धतियों एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तैयार करना था।


कार्यशाला के संसाधक के रूप में  श्याम अग्रवाल एवं सुश्री अपर्णा व्यास ने अपने प्रेरक, संवादात्मक एवं प्रयोगात्मक सत्रों के माध्यम से राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के प्रमुख बिंदुओं, दक्षता-आधारित शिक्षण, अनुभवात्मक अधिगम, समग्र मूल्यांकन, विषयों के एकीकरण तथा विद्यार्थियों में 21वीं सदी के कौशलों के विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षकों को कक्षा-कक्ष में नवाचारी एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों को प्रभावी ढंग से अपनाने के व्यावहारिक तरीके भी बताए।


प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए समूह-च्चर्चा, विचार-विमर्श एवं गतिविधियों के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए। कार्यशाला अत्यंत ज्ञानवर्धक, सहभागितापूर्ण एवं प्रेरणादायी रही तथा शिक्षकों को अपने शिक्षण को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने की नई दिशा का मार्ग प्रशस्त हुआ।


कार्यशाला के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु चोपड़ा ने संसाधकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के सतत व्यवसायिक विकास के साथ-साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, मूल्यपूरक एवं भविष्य उन्मुख शिक्षा प्रदान करने की दिशा में अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं।

No comments:

Post a Comment