Thursday, August 6, 2026

एडीजी ने किया शोभित यूनिवर्सिटी और हैलीपैड का निरीक्षण

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर द्वारा डीआईजी मेरठ, एसएसपी मेरठ एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ महानुभाव के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत थाना पल्लवपुरम क्षेत्र का भ्रमण किया।


इस दौरान एडीजी जोन द्वारा शोभित यूनिवर्सिटी परिसर एवं प्रस्तावित हैलीपैड स्थल का गहन निरीक्षण किया गया। हैलीपैड की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, फायर सेफ्टी एवं कानून व्यवस्था को लेकर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के पश्चात एडीजी भानु भास्कर द्वारा कांवड़ मार्ग का भी निरीक्षण किया गया। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत की गई तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ मार्ग पर स्वयं फुट पेट्रोलिंग कर दुकानदारों, शिविर संचालकों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से वार्ता की।



एडीजी ने सर्व-संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो, सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न बरती जाए और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस अवसर पर डीआईजी मेरठ रेंज, एसएसपी मेरठ, एसपी सिटी, सीओ दौराला सहित थाना पल्लवपुरम पुलिस बल मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment