Thursday, August 6, 2026

अभियान के तहत मदरसा तज़वीदुल कुरआन के बच्चों को बांटे तिरंगे

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नासिर सैफी ने सुहैल गार्डन स्थित मदरसा तज़वीदुल कुरआन में बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया।


इस अवसर पर नासिर सैफी ने बच्चों को राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए कहा कि "हर घर तिरंगा" अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घर, प्रतिष्ठान और संस्थानों पर तिरंगा अवश्य फहराए। नासिर सैफी ने बच्चों से राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने, शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखने का आह्वान किया। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ तिरंगा ग्रहण किया और स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौलाना अरशद, महानगर सह मीडिया प्रभारी शादाब अलवी, सक्रिय सदस्य परवेज़ सैफी, भाजपा नेता यूनुस सैफी, गुड्डू, शाहिद अब्बासी, मोहम्मद फरमान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment