Monday, August 3, 2026

गौतम ऋषि बने राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़।  राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन का विस्तार करते हुए गौतम ऋषि को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।


 रालोद नेता गौतम ऋषि ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर प्रभारी विनय प्रधान एवं जिलाध्यक्ष अभि सिंघल सहित पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गौतम ऋषि को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गौतम ऋषि के जुड़ने से व्यापार प्रकोष्ठ को मजबूती मिलेगी और संगठन का जनाधार और अधिक बढ़ेगा।

No comments:

Post a Comment