Wednesday, August 19, 2026

पारसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आनंदपुरी स्थित दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में 23वें तीर्थंकर 1008 पारसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व बड़ी धूमधाम और भक्ति भाव से मनाया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान पारसनाथ को पाण्डुकशिला पर विराजमान कर जलाभिषेक किया गया। शांति धारा का सौभाग्य सुनील कुमार जैन प्रवक्ता एवं प्रतीक जैन को प्राप्त हुआ। इसके पश्चात देव, शास्त्र, गुरु एवं महावीर भगवान की पूजा की गई। विश्व शांति की कामना को लेकर कल्याण महामंडल स्तोत्र विधान का आयोजन किया गया, जिसमें मांडले पर 44 अर्घ्य चढ़ाए गए। मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में 23 किलो खांड का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया, सभी धार्मिक क्रियाएं अरुण जैन द्वारा संपन्न कराई गईं। संध्या काल में जगमग दीपकों से भव्य आरती की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनंत वीर जैन, अतुल जैन, सचिन जैन, सत्येंद्र जैन, प्रभात जैन एवं चैतन्य जैन का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment