Sunday, August 16, 2026

मेरठ मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल बनी इंटर स्टेट कराटे चैंपियनशिप की ओवरऑल चैंपियन

26 स्वर्ण और 4 रजत पदक जीतकर बेस्ट टीम ट्रॉफी भी अपने नाम की

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ: रविवार को ग्रेटर नोएडा स्थित समूर्जा पब्लिक स्कूल में आयोजित इंटर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में मेरठ मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली।

इस प्रतियोगिता में कई जिलों के लगभग 250 से 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मेरठ मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने कुल 24 स्वर्ण पदक और 4 रजत पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। साथ ही स्कूल को बेस्ट टीम ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया।

पदक विजेताओं की सूची:
गर्ल्स - स्वर्ण पदक विजेता:
अन्वी प्रजापति, वेदांशी शर्मा, नंदिनी प्रजापति, कनक सिंह, दीपिका, अंशिका शर्मा, माही, आयुषी राणा, भूमिका शर्मा, प्रिया, यशी तोमर, अवनी शर्मा, प्रेरणा तोमर, सिद्धि तोमर, मानवी तोमर, प्राप्ति तोमर, निशु तोमर, वेदांशी काजला, नव्या

गर्ल्स - रजत पदक विजेता:
आरोही तोमर, आशी सैनी

बॉयज - स्वर्ण पदक विजेता:
परम सैनी, काव्यांश तोमर, भव्य काजला, शुभम, नक्श

बॉयज - रजत पदक विजेता:
विनायक, नभय शर्मा

सीनियर कोच अरुण सैनी और जूनियर कोच राजकुमार प्रजापति ने बताया कि बच्चों की कड़ी मेहनत और अनुशासन के कारण यह उपलब्धि संभव हो पाई है।
इस खुशी के अवसर पर स्कूल पहुंचने पर मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल तरुण तोमर ने सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह जीत पूरे स्कूल और जनपद के लिए गर्व की बात है।

इस मौके पर खिलाड़ियों के अभिभावकों ने भी उपस्थित होकर सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें आशीर्वाद दिया।

No comments:

Post a Comment