Wednesday, August 12, 2026

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत लगाए पौधे


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सैफी संघर्ष समिति (पंजीकृत) द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे 'एक पेड़ अपनी माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सचिव नदीम सैफी के कार्यालय इकबाल नगर पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी ने कहा कि समिति द्वारा यह अभियान 8 से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभी एक-एक पेड़ अवश्य लगाएं और पर्यावरण को संरक्षित कर अपने कल को खुशहाल बनाएं। कार्यक्रम में बासिद सैफी, हाजी नदीम सैफी, रईस सैफी मेतना, वसीम सैफी, अलीमुद्दीन सैफी, बल्लू सैफी, अरशद सैफी, शावेज सैफी, आहद सैफी, अरशान, गोल्डी सहित समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment